29जेएनडी22 : कार्यकर्ता के यहां पहुंची भाजपा नेत्री सुषमा अत्री। स्रोत कार्यकर्ता।
जींद। भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री की पत्नी सुषमा अत्री मांडी, घसो गांव में पहुंची। सुषमा अत्री ने कहा कि महिलाओं के हितों को लेकर जो कार्य भाजपा ने किए हैं वो किसी सरकार में नहीं हुए। सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की महिलाओं से किया वादा पूरा करते हुए लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की।
योजना को पहले विपक्षी नेता सिर्फ वायदा बताते थे लेकिन जो वायदे नायब सिंह सैनी करते हैं उन्हें पूरा करते है। इस योजना के साथ-साथ अनेकों वायदों को पूरा करके दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा को सत्तासीन किया है। तीसरी बार सत्ता में आने का सबसे बड़ा कारण बिना पर्ची बिना खर्ची योग्यता के आधार पर दी नौकरी रही है। संवाद