फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएम फ्लाइंग की टीम ने उचाना में मिठाई की दुकान पर छापा मारा

Tue, 11 Apr 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंगलवार दोपहर को उचाना में मिठाई की दुकान पर छापा मारकर कार्रवाई की। टीम ने यहां से रसगुल्ला व गुलाब जामुन के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे है। वहीं दुकानदार एफएसएसएआई का लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। मौके पर मौजूद फूड सेफ्टी ऑफिसर जोगेंद्र सिंह ने दुकानदार को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक राजदीप तथा फूड सेफ्टी ऑफिसर जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम मंगलवार को उचाना मंडी स्थित श्रीश्याम रसगुल्ला प्लांट पर पहुंची। टीम को यहां प्लास्टिक की 22 बाल्टी में 308 किलोग्राम रसगुला व छह प्लास्टिक बाल्टी में 84 किलोग्राम गुलाब जामुन मिला। टीम ने यहां रसगुल्ले तथा गुलाब जामुन का एक-एक सैंपल सीलकर जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं प्लांट मालिक जोगेंद्र सिंह एफएसएसएआई लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इसपर उसे नोटिस दिया गया। फूड सेफ्टी ऑफिसर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि टीम द्वारा श्रीश्याम रसगुल्ला प्लांट से रसगुल्ला तथा गुलाब जामुन का एक-एक सैंपल लेकर जांच के लिए लैबेरेटरी भेजा गया है। दुकानदार एफएसएसएआई लाइसेंस पेश नहीं करने पर जवाब-तलबी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें