फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना मंडी में सीएम फ्लाइंग की रेड, गेटपास और सीसीटीवी रिकॉर्ड खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। उचाना मंडी में बुधवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने डीएसपी अजीत बेनिवाल के नेतृत्व में छापेमारी की। टीम ने मार्केट कमेटी सचिव के कार्यालय में पहुंचकर विभिन्न रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान मंडी में काटे गए गेटपास का रिकॉर्ड खंगाला गया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की गई। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि जिन ट्रैक्टरों के गेटपास काटे गए हैं, वे वास्तव में मंडी में पहुंचे थे या नहीं। इसके अलावा गेटपास पर दर्ज किसानों के नामों की भी जांच की गई कि वे सही हैं या फर्जी। टीम के साथ जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी (डीएमईओ) भी मौजूद रहे। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही किसी गड़बड़ी का खुलासा हो सकेगा। छापेमारी को लेकर अधिकारी फिलहाल कुछ भी जानकारी देने से बचते नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें