फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीएम फ्लाइंग ने गोदाम से 4 क्विंटल 31 किलो पटाखे पकड़े

विज्ञापन
13जेएनडी14-सीएम फ्लाइंग की छापेमारी में बरामद हुए पटाखे। संवाद
विज्ञापन
जींद। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सब्जी मंडी में छापा डालकर चार क्विंटल 31 किलो 200 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। बरामद हुए अवैध पटाखे शहर में सप्लाई किए जाने थे। शहर थाना पुलिस ने दुकानदार प्रिक्षू गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग को वीरवार को सूचना मिली थी सब्जी मंडी में धड़ल्ले से पटाखे बचे जा रहे हैं। एनसीआर के अधीन आने के चलते जींद में पटाखों पर बैन है। इस सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग डीएसपी पवन शर्मा के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, एसआई सतपाल सिंह, एसआई चरण सिंह, एफएफएसओ देवीप्रसन्न, एएसआई नवजीत, तेजवीर की टीम ने सब्जी मंडी की दुकान नंबर-16 के गुप्ता कोल्ड ड्रिंक्स पर पहुंचे। वहां दुकानदार प्रिक्षू गुप्ता को साथ लेकर उसके गोदाम पर दबिश दी तो वहां भारी मात्रा में पटाखे मिले। इसमें फिरकी, फुलझड़ी, थैली बम, पॉप राकेट, चटर-पटर समेत दूसरे ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थ मिले। दुकानदार से लाइसेंस मांगा गया तो वह लाइसेंस दिखाने में नाकाम रहा। टीम ने पटाखों को प्लास्टिक के कट्टों में पैक किया। इसका वजन किया गया तो चार क्विंटल 31 किलो 200 ग्राम मिला। डीएसपी पवन शर्मा ने बताया कि दुकानदार प्रिक्षू गुप्ता के गोदाम से भारी मात्रा पटाखे बरामद हुए है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें