सफीदों। पुराने बस स्टैंड के पास देर रात दो सांड़ों की आपस में भिड़ंत हो गई। सांड़ों को लोगों ने अलग करने का प्रयास किया लेकिन वह शांत नहीं हुए। इस दौरान राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालक भी अपने आपको बचाते हुए नजर आए। करीब आधे घंटे चली दोनों सांड़ों की लड़ाई के बाद ट्रक की मदद से दोनों सांड़ों को अलग करवाया गया। सांड़ों की लड़ाई की चपेट में कोई नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। शहरी क्षेत्रों मे सड़को पर होने वाली सांड़ोंं व गोवंशों की आपसी लड़ाई हादसों का कारण बन रही है।