फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नई मेला अनाज मंडी में सीएम फ्लाइंग ने किया निरीक्षण

Fri, 18 Apr 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी28: नरवाना मंडी में गेहूं के वजन की जांच करते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। नई मेला अनाज मंडी में शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग ने उप निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में छापा मारा। इस दौरान टीम सदस्यों ने मंडी में विभिन्न फर्मों पर गेहूं तौलने वाले कांटों की जांच की। टीम को सभी फर्मों के कांटों पर जूट बैगों व तौल कांटों का वजन नियमानुसार सही पाया। टीम सदस्यों ने महेंद्र कुमार चंद्रभान की दुकान पर बेची गई गेहूं के वजन की जांच की और जूट के बैगों का वजन कराया गया। इस प्रकार पिरथी चंद अंकित कुमार, गोयत ट्रेडिंग कंपनी, छबीलदास अग्रवाल एंड कंपनी पर भी गेहूं के वजन की जांच की गई। टीम सदस्यों ने बताया कि मंडी में जांच के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें