नरवाना। गांव गुरथली रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी में सवार युवती की एक युवक ने सोने की चैन झपट ली ओर फरार हो गया। रेलवे थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भगत सिंह काॅलोनी नरवाना निवासी ज्योति ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता रणधीर के साथ कार्यवश कुरूक्षेत्र विश्वविद्याल में गई हुई थी। शुक्रवार देर शाम को वह कुरूक्षेत्र से जींद आ रही रेलगाड़ी में सवार हुई थी। गुरथली रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ी के चलते ही एक युवक ने झपट्टा मार कर उसकी सोने की चैन झपट ली ओर चलती रेलगाड़ी से नीचे उतर गया। रेलवे पुलिस ने ज्योति की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेलवे थाना की जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि युवती ने रेलगाड़ी में चैन झपटने की शिकायत दी है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है