फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अगले सप्ताह डिपो को मिलेंगी 14 नई रोडवेज बसें

Tue, 22 Aug 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। स्थानीय डिपो के बेड़े में अगले सप्ताह 14 नई रोडवेज बसें शामिल होंगी। इसके साथ ही डिपो में बसों की संख्या 171 बसें हो जाएगी। गुरुग्राम में नई बसें बनकर तैयार हो चुकी हैं। अगले सप्ताह तक जींद डिपो में बसें आ सकती हैं। इससे लंबे रूट व लोकल रूट पर बसों की संख्या बढ़ेगी जिससे यात्रियों को सहूलियत होगी।
पिछले दो महीने में डिपो में रोडवेज की 54 नई बसें आ चुकी हैं। अब अगले सप्ताह 14 बसें और आ जाएंगी। ऐसे में डिपो में बसों की कमी दूर हो जाएगी। नई बसों की पासिंग और बीमा करवाकर रोडवेज इनको चंडीगढ़, दिल्ली, गंगानगर, गुरुग्राम, जयपुर और कुरुक्षेत्र रूट पर चलाया जाएगा। हालांकि पिछले पांच वर्ष से लगातार बसें कंडम होती जा रही थीं जबकि नई बसों को खरीदा नहीं जा रहा था। इस कारण यात्रियों को रोडवेज बसों की सुविधा से वंचित होना पड़ रहा था। बसों की लगातार संख्या कम होने से कई रूटों की सेवा बंद हो गई थी। बसों की कमी के चलते कुरुक्षेत्र जाने के लिए यात्रियों को वाया कैथल होकर जाना पड़ता था, क्योंकि सीधी बस सेवा नहीं थी। गुरुग्राम जाने के लिए भी यात्रियों को दो से तीन बसें बदलनी पड़ रही थी। इससे समय लोगों के समय की बर्बादी हो रही थी। अब रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ेगी, जिससे यात्री अपने गंतव्य तक सफर आसानी से तय कर सकेंगे। रोडवेज डिपो में 200 बसें होनी चाहिए। 14 बसें शामिल होने से डिपो में अब बसों की संख्या 171 हो जाएंगी। 29 बसों की अब भी डिपो में कमी है। इनमें किलोमीटर स्कीम की 37 बसें शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्जन

जींद डिपो को नॉर्म के अनुसार बसें मिलनी चाहिए ताकि यात्रियों को आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। गांव से शहर तक हर गांव में बस सेवा उपलब्ध हो सके। नई बसों का शामिल होना डिपो और यात्रियों के लिए अच्छी बात है। सरकार से मांग भी करते हैं कि बसों के साथ साथ विभाग में पक्की भर्ती की जाए ताकि आने वाली युवा पीढ़ी को भी रोजगार मिल सके।-संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ।
विज्ञापन


वर्जन

रोडवेज डिपो में अगले सप्ताह तक 14 नई बसें शामिल हो जाएंगी। उसके बाद भी कुछ बसें भी शामिल होने की उम्मीद है। यात्रियों की सुविधा के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। लंबे रूटों पर नई बसों को चलाया जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। -कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें