फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिनभर छाए रहे बादल, नहीं हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान

Mon, 23 Jun 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी30: मौसम में छाए बादल को देखते हुए धान की पनीरी में स्प्रे करता किसान। संवाद - फोटो : मुख्य सड़क पर बिजली की समस्या को लेकर धरने पर बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इसके कारण आमजन को गर्मी से तो राहत मिली। किसानों को सुबह ही छाए बादलों से बरसात की उम्मीद थी, लेकिन बरसात नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून तक आसमान में बादल छाए रहेगी और बरसात होने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह पहले गर्मी के कारण हर कोई परेशान था, लेकिन पिछले तीन दिन से तापमान गिरने से राहत मिली है। इसके चलते किसान भी खेतों में आसानी से काम कर पा रहे हैं। धान का सीजन होने के कारण किसानों को अब गर्मी से राहत मिली है। इसके चलते किसान खेत को तैयार करने में समय दे पा रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि अगर बरसात हुई तो वह धान की रोपाई आसानी से और कम खर्च में कर सकेंगे।
मौसम को देखते हुए किसान धान की पनीरी में स्प्रे करके तैयार कर रहे हैं, ताकि बरसात होने ही धान की रोपाई की जा सके। इसके अलावा आगामी एक सप्ताह तापमान 35 डिग्री से अधिक नहीं रहेगा।
विज्ञापन


यह रहेगा आगामी सप्ताह में तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
सोमवार 34 28
मंगलवार 35 29
बुधवार 34 28
वीरवार 33 28
शुक्रवार 35 28
शनिवार 35 28
-
आगामी एक सप्ताह बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। यह बरसात मानसून की होगी। किसानों के लिए बरसात फायदेमंद रहेगी। किसानों को चाहिए कि वह धान की रोपाई के लिए समय रहते तैयारी कर लें।
विज्ञापन

राजेश, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें