फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुबह छाए रहे बादल फिर भी गर्मी से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
03जेएनडी17-दोपहर को शहर के गोहाना रोड से गुजरते दुपहिया वाहन चालक। संवाद - फोटो : चूड़ी दुकानदार व गोदाम संचालक प्रशासन के साथ वार्ता के लिए थाना दक्षिण में मौजूद। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में बुधवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, हवा में नमी बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम दिखाई दी। गर्मी और उमस के कारण लोग घरों और दफ्तरों में पंखों और कूलरों का सहारा लेते रहे।
दूसरी ओर बढ़ती गर्मी और बिजली की मांग में इजाफे के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। कई इलाकों में दिन और रात के समय अघोषित बिजली कट लगा रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता राममेहर, जगरूप, रोशनलाल, सुखदेव का कहना है कि बार-बार बिजली जाने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। रात के समय बिजली कट लगने से लोगों की नींद भी खराब हो रही है।
मंगलवार रात को शहर की श्याम कॉलोनी, एकता नगर, न्यू जवाहर नगर, संत नगर, राम कॉलोनी, सुभाष नगर, अजमेर बस्ती, खेम नगर, भिवानी रोड एरिया में कई-कई घंटे कट लगे जिसके कारण बच्चों और बुजुर्गाें को खासी परेशानी उठानी पड़ी। ओवरलोड की समस्या के कारण कट लग रहे हैं। ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए कट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें