24जेएनडी03-पैसों के लेनदेन के विवाद के सुलझाए जाने की जानकारी देते हुए सीएलजी ग्रुप के सदस्य। स
जींद। सीएलजी की ओर से दो पक्षों के पैसों के लेनदेन के विवाद को सुलझाया गया। आपसी समझौते के बाद शिकायतकर्ता ने आगामी कार्रवाई नहीं करने की प्रार्थना की और परिवाद का निपटारा हुआ। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत प्राप्त हुई जिसमें शिकायतकर्ता ममता ने बताया कि उसने उत्तरवादी मुकेश से छह लाख रुपये लिए थे। इसकी एवज में उसने उन्हें चेक दिया था और अभी वह उत्तरवादी के पूरे पैसे देने में असमर्थ है। मुकेश अब उसके ऊपर पैसे लेने के लिए दबाव बना रहा है। दोनों पक्षों को बुलाकर सुना गया और समझाया गया। कानूनी दाव पेंच से अवगत कराया गया। दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। इसके अनुसार हिसाब करके मुकेश के शिकायतकर्ता की तरफ पांच लाख रुपये बने जोकि ममता ने किस्तों में 50 हजार रुपये प्रति माह देने बारे सहमति बनी। इस मौके पर पीसी जैन, एससी पाहवा, एसपीओ बबली वा गृह रक्षी राजीव भी उपस्थित रहे। संवाद