07जेएनडी38-जानकारी देते हुए करण प्रताप सिंह। संवाद
नरवाना। नगर परिषद नरवाना के कई वार्डों में बुधवार को सफाई अभियान की शुरुआत की गई। भाजपा युवा नेता करण प्रताप सिंह ने वार्ड नंबर एक पर पहुंचकर झाड़ू लगाकर अभियान की अगुवाई की। कर्ण प्रताप सिंह ने बताया कि यह अभियान कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की पहल का हिस्सा है जिसका उद्देश्य है कि हर गली, मोहल्ले व वार्ड में स्वच्छता को प्राथमिकता मिले। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने अपने वार्डों में श्रमदान कर इस अभियान को सफल बनाएं।