जींद। सामाजिक संस्था सोसायटी फोर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट सेव ने शनिवार को झांझ गेट, शिव चौक से भारत सिनेमा रोड एरिया में स्वच्छता अभियान और जागरूकता अभियान चलाया। सेव संस्था द्वारा चलाए गए 405वां अभियान संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया। संस्था सदस्यों ने स्वच्छता का महत्व समझाते हुए लोगों को कूड़ा डस्टबिन में डालने का आह्वान किया।
नरेंद्र नाडा ने कहा कि हम सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। हर दुकानदार अपना कूड़ा डस्टबिन में डालकर रखना चाहिए और वह डस्टबिन नगर परिषद की गाड़ी को देना चाहिए। जब तक हर आदमी डस्टबिन का प्रयोग नहीं करेगा स्वच्छता किसी भी रूप में नहीं रह सकती। डस्टबिन केवल नगर परिषद की गाड़ी को ही देना चाहिए। अगर सभी डस्टबिन का प्रयोग करेंगे तो हमारा शहर, गांव और देश स्वच्छ होगा हमारा स्वास्थ्य है भी सही रहेगा और हमारे बच्चों का भविष्य भी उज्ज्वल होगा। इस अवसर पर नगर पार्षद राकेश चुघ, अजमेर सिंह चौहान, रोहताश गुप्ता, महेश सैनी नंबरदार, बलजीत सिंह, सुजान सिंह पूनिया, हरवीर सिंह, मा. जोरा सिंह मौजूद रहे।