फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नप प्रधान के नेतृत्व में वार्ड एक और दो से शुरू हुआ सफाई अभियान

Fri, 15 Sep 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी01: झाडू लगा कर सफाई अभियान की शुरूआत करते हुए नप अध्यक्षा डॉ. अनुराधा सैनी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। नगर परिषद की ओर से शुक्रवार से शहर में सफाई अभियान शुरू किया गया। पहले दिन नगर परिषद की प्रधान डॉ. अनुराधा सैनी के नेतृत्व में वार्ड संख्या एक और दो से सफाई अभियान शुरू किया गया। यह अभियान 2 अक्तूबर को गांधी जयंती तक चलेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की प्रधान डॉ. अनुराधा सैनी ने बताया कि नगर की सफाई में सभी का सहयोग जरूरी है। सफाई अभियान गलियों, पार्कों, सार्वजनिक क्षेत्र चलाया गया है। पहले दिन शुक्रवार को वार्ड नंबर एक व दो से इसकी शुरुआत की गई है। अभियान आगामी दो अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान शौचालय की सफाई कराई जाएगी, उनके ऊपर जागरूकता स्लोगन लिखे जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों व अन्य जगहों पर कूड़ादान रखा जाएगा। सभी 31 वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर 31 वार्डों में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। डॉ. अनुराधा सैनी ने बताया कि लोगों को बाथरूम और शौचालय का उपयोग करने के लिए नारों के माध्यम से प्रेरित व जागरूक किया जा रहा है। लोगों को कचरा कूड़ादान में ही डालने को प्रेरित किया जा रहा है। हालांकि नगर परिषद के इन प्रयासों में नगरवासी पूरा सहयोग करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। लोग कचरे को इधर-उधर फेंकते नजर आते हैं। इससे परिषद के प्रयास 100 प्रतिशत सफल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए सख्त आदेश दिए और कहा कि इस अभियान का नैतिक शत प्रतिशत आना चाहिए। इसके लिए वह खुद इस सफाई अभियान की लगातार संचालन करेंगी। इस दौरान चेयरपर्सन प्रतिनिधि गोविंद सैनी, वार्ड नंबर एक से पार्षद राजबाला, वार्ड नंबर दो से पार्षद गीता रानी व उनके प्रतिनिधि हन्नी, सफाई निरीक्षक नीलम, सफाई दरोगा सोहनलाल, रमेश सैनी, विक्रम, संजय, परमिंद्र व भीम सैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें