महम में दुकानदारों को कपड़े के थैले वितरित करते नपा प्रधान व अन्य
- फोटो : samvad
महम। स्वच्छता अभियान के तहत नपा पदाधिकारी व प्रशासन शुक्रवार को सड़क पर उतर आया। नपा प्रधान, उप प्रधान, सचिव व अन्य ने दुकानदारों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग न करें।
नपा प्रधान भारती पवार ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान 2025 चलाया गया है। इसके तहत वे, उप प्रधान बसंल लाल गिरधर, नपा सचिव नवीन, मनोनीत पार्षद ऋषि भारद्वाज व अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने अभियान में भाग लिया।
प्रधान ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी दुकान का कचरा सड़क पर न डालें व दुकानों के आगे अतिक्रमण न करें। उप प्रधान बसंल लाल गिरधर ने कहा कि अपनी दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को वह स्वयं हटा ले और प्लास्टिक की थैली का प्रयोग न करते हुए कपड़े के थैले का प्रयोग करें।
अगर कोई दुकानदार या रेहड़ी संचालक सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए पाया जाता है तो उसका नगर पालिका चालान काटेगी।