फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनएसडीएम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
फोटो संख्या:54 सतनाली में सीएचसी का निरीक्षण करते एसडीएम योगेश सैनी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
सतनाली। एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था सहित मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। एसडीएम ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, पेयजल एवं बैठने की उचित व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं को हर समय सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए। एसडीएम योगेश सैनी ने अस्पताल के ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉ. व स्टाफ सदस्यों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार, आवश्यक दवाइयां व स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें