फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 25 कॉलोनियों को चार जोन में बांटकर होगी सफाई

Mon, 28 Oct 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी19-शहर का वार्ड नंबर 31, जहां पर जोन अनुसार सफाई होगी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की कमी है। इसके चलते कई कॉलोनियों में नियमित रूप से सफाई नहीं हो पा रही है। नगर परिषद ने ऐसी कॉलोनियों में सफाई का जिम्मा एजेंसी को सौंपने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए बाजार और दो दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों को चार जोन में बांटकर सफाई का ठेका देने के लिए चार करोड़ का टेंडर लगाया था। अब चारों जोन में एक-एक करोड़ की राशि खर्च कर सफाई करवाई जाएगी। बाजार में रात के समय सफाई करवाई जाएगी। दिन में बाजारों में भीड़ रहती है, जिससे अच्छे से सफाई नहीं हो पाती है।
नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की संख्या 200 से भी कम रह गई है, जबकि शहर का क्षेत्रफल और आबादी लगातार बढ़ रही है। सफाई कर्मचारियों के जिम्मे कॉलोनियों में सफाई के साथ-साथ दूसरे कार्य भी हैं। शहर में कोई सरकारी कार्यक्रम हो तो वहां पर सफाई व अन्य व्यवस्था के लिए नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाती है। ऐसे में करीब 150 कर्मचारी ही सफाई के लिए फील्ड में उतर पाते हैं। शहर में 31 वार्ड हैं। इनमें दो लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। मुख्य मार्गों की सफाई और डोर टू डोर कूड़ा उठान का जिम्मा नगर परिषद के पास है।
विज्ञापन

वहीं कॉलोनियों में 150 कर्मचारियों के भरोसे सफाई नहीं हो पा रही है। हाउस की बैठकों में पार्षद ने मुद्दा उठाते हुए कहा था कि उनके वार्ड में कम सफाई कर्मचारी हैं। इससे पूरे वार्ड में सफाई नहीं हो पा रही है। हकीकत नगर, सुंदर नगर, रामबीर, राजेंद्र नगर, दया बस्ती, जवाहर नगर, लक्ष्मी नगर सहित दो दर्जन से ज्यादा ऐसी कॉलोनी हैं, जिनमें सफाई नहीं हो पाती है। अगर इन कॉलोनियों से कोई शिकायत आती है तो ही सफाई कर्मचारी जाते हैं।

दो साल पहले बनाई थी योजना

साल 2022 में चेयरपर्सन बनने के बाद डॉ. अनुराधा सैनी की अध्यक्षता में हुई पहली हाउस की बैठक में सफाई कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया गया था। नगर परिषद अपने स्तर पर कर्मचारियों की भर्ती नहीं कर सकती है, इसलिए शहर के कुछ क्षेत्र में सफाई आउटसोर्स पर करवाने की योजना बनाई गई थी। इसका प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था लेकिन तकनीकी कारणों से इसको मंजूरी नहीं मिल पाई थी।

नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की कमी है। इसके चलते कई कॉलोनियों तक सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसी कॉलोनियों को चिह्नित किया गया है। साथ ही बाजार को भी इसमें शामिल किया गया है। बाजार में रात में सफाई करवाई जाएगी। चारों जोन में एक-एक करोड़ रुपये सफाई पर खर्च किए जाएंगे। शहर में सफाई व्यवस्था और ज्यादा बेहतर बनाया जाएगा। -अनिल नैन, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, जींद।

27जेएनडी19-शहर का वार्ड नंबर 31, जहां पर जोन अनुसार सफाई होगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें