06जेएनडी14: अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के पास मेनहाल की सफाई करते हुए। संवाद
उचाना। अनाज मंडी में बारिश के पानी की निकासी को लेकर बनाई गई ड्रेन के मैनहोल गंदगी से अटे होने के चलते बारिश के समय पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। विधायक देवेंद्र अत्री द्वारा पुरानी मंडी में बनाई गई पानी निकासी को लेकर ड्रेन के मैनहोल की सफाई करवाने के निर्देश दिए जाने के बाद सफाई का काम शुरू हो गया है। फायर बिग्रेड के पास वाली मंडी, पुरानी अनाज मंडी, कपास मंडी में मेनहालों की सफाई शुरू हो गई है।
आढ़ती रामनिवास करसिंधु, सुरेश गर्ग ने कहा कि बारिश के पानी की निकासी को लेकर लाखों रुपये खर्च करके मंडी में ड्रेन बनाई गई है। बारिश के समय पानी की निकासी कई-कई घंटे बाद होती है। यहां पर जो मेनहाल बने हैं, वो गंदगी से अटे होने के चलते पानी की निकासी नहीं हो पाती थी। पानी की निकासी देरी से होने के चलते आने-जाने वाले राहगीरों, वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब इसके सुधार के लिए मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन ने कर्मियों को निर्देश दिए तो मेनहालों की सफाई का काम शुरू हो गया है।