06जेएनडी22: हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी में चल रहा मिट्टी लेवलिंग का काम। संवाद
- फोटो : mathura
उचाना। आढ़ती एसोसिएशन प्रधान विकास नचार, सतपाल अत्री की अगुवाई में आढ़ती विधायक देवेंद्र अत्री से मिले थे। विधायक द्वारा आढ़तियों द्वारा रखी गई मांगों के समाधान के निर्देश मार्केटिंग बोर्ड जींद के अधीक्षक अभियंता नवीन दहिया को दिए थे।
विधायक के निर्देश के बाद हाईवे स्थित अतिरिक्त मंडी में प्लाटों की जगहों पर उगी झाड़ी, मिट्टी लेवलिंग का काम शुरू कर दिया है। विकास नचार ने बताया कि जो मीटिंग आढ़तियों की मार्केटिंग बोर्ड जींद के अधीक्षक अभियंता नवीन दहिया से हुई थी, उसमें मांगे रखी गई थी। अतिरिक्त मंडी क्षेत्र में जो प्लॉट काटे गए हैं, उन जगहों पर उगी झाड़ियों की सफाई करने और मिट्टी की लेवलिंग करने सहित अन्य मांग थी।
गेहूं के सीजन से पहले ये मांग पूरी हो गई है। मार्केटिंग बोर्ड ने जो उगी झाड़ियों की सफाई करने के साथ-साथ मिट्टी की लेवलिंग का काम शुरू कर दिया है।
विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि गेहूं के सीजन में आढ़तियों, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसको लेकर सीजन से पहले जो मांगें आढ़तियों ने रखी थी, उनको पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। आढ़तियों, किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।