फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने की पहल, कॉलोनीवासी भी बने मुहिम का हिस्सा

Sun, 29 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्र लोक कॉलोनी में शनिवार को डीसी विनय सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। उपायुक्त कॉलोनी में पहुंचे और रेलवे क्वार्टरों से कूड़ा-कर्कट उठाने लगे।
विज्ञापन


रेलवे क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को जब यह पता चला कि डीसी स्वयं सफाई कर रहे हैं तो कॉलोनीवासी भी इस मुहिम का हिस्सा बन गए। डीसी के साथ सेव संस्था के नरेंद्र नाडा और उनकी टीम ने यहां से कूड़े के ढेर हटवाए और उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर सही जगह पर भिजवाया।

डीसी ने कॉलोनिवासियों को हुए कहा कि अपने मकान के पूरे परिसर को साफ रखने का दायित्व मकान मालिक पर होता है। हमें अपने आस-पड़ोस में भी सफाई रखनी चाहिए, तभी शहर को स्वच्छ बना सकते हैं।
विज्ञापन


चंद्र लोक कॉलोनी में रेलवे के भवन में चल रहे राजकीय उच्च विद्यालय में जमा गंदगी को देखकर स्वयं विद्यालय में पहुंच गए। जहां कुछ अध्यापक स्पोर्ट्स ड्रेस में डीसी को पहचान नहीं सके। डीसी ने अध्यापकों को विद्यालय परिसर में सफाई रखने की नसीहत दी। डीसी ने बच्चों के साथ विद्यालय परिसर की सफाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें