जींद। विद्या भारती स्कूल के हॉस्टल में चाकू मारकर छात्र की हत्या करने के आरोपी सहपाठी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद छात्र को करनाल बाल सुधार गृह भेज दिया गया। हैबतपुर गांव स्थित विद्या भारती स्कूल में गांव निर्जन निवासी 15 वर्षीय रवि की 12 फरवरी को शाम के समय सहपाठी ने चाकू से मारक हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी सहपाठी, स्कूल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले किशोर को हिरासत में लेकर अदालत के आदेश पर करनाल के बाल सुधार गृह भेज दिया। जांच अधिकारी रविंद्र ढांडा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल स्कूल प्रशासन का हत्या के मामले में कोई दोष सामने नहीं आया, जबकि वारदात को अंजाम देने वाले छात्र को बाल सुधार गृह करनाल भेज दिया गया है।