नरवाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल पुलिस कर्मचारियों का हाल पूछते एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण। संव
जींद/नरवाना। हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण ने नरवाना के नागरिक अस्पताल का दौरा किया और किसान आंदोलन के दौरान घायल हुए पुलिस कर्मचारियों का हालचाल जाना। उन्होंने आसपास के गांवों के लोगों से शांति बनाए रखने के अपील की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से धारा 144 की पालना सख्ती से करवाने को कहा। उन्होंने आम जन से भी अपील की है कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करना चाहते हैं। इसलिए सावधान रहें।