फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जेई, एमई स्तर के काम कर रहे चतुर्थ श्रेणी, कौशल कर्मी

Tue, 28 Mar 2023 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद में कर्मियों की कमी का हवाला देकर चतुर्थ श्रेणी और कौशल योजना के कर्मियों से जेई और एमई स्तर के कार्य करवाए जा रहे हैं। यही लोग शहर में अनाधिकृत कालोनियों को अधिकृत करने संबंधी कार्य कर रहे हैं। चेयरपर्सन का कहना है कि उनके कहने के बाद भी कार्यकारी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। इस वजह से लोगों की शिकायतें बढ़ रही हैं। चेयरपर्सन ने अब कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरपर्सन ने कार्यकारी अधिकारी को 13 मार्च को पत्र लिखकर कर्मियों से योग्यता व उनके पदों के अनुसार कार्य करवाने की हिदायत दी थी, लेकिन नगरपरिषद अधिकारी ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने दोबारा 20 मार्च को फिर पत्र लिखा, लेकिन उसे भी अनदेखा करते हुए कोई संज्ञान नहीं लिया गया। अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं करने से खफा चेयरपर्सन ने तीसरी बार फिर 24 मार्च को कर्मियों को उनके पदों पर ही काम करने के लिए निर्देश दिए। नप चेयरमैन ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों से क्लेरिकल काम लेने से एनडीसी पोर्टल पर बिना अधिकारियों की वेरिफिकेशन के गलत तरीके से काम किए जा रहे हैं। कार्यकारी अधिकारी द्वारा इस पर कोई कार्रवाई न करने पर चेयरपर्सन ने इसकी शिकायत जिला नगर आयुक्त को भी की है। शिकायत में बताया गया है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कालाराम माली के पद पर कार्यरत है। पूजा जोकि कौशल के तहत कर्मी है। इनकी आइडी बनाकर इनसे ही अनाधिकृत कालोनियों को अधिकृत कराने संबंधी कार्य कराया जा रहा है।जबकि यह कार्य जेई और एमई स्तर के होते हैं। इसी कारण इन कार्य के बारे में शिकायतें मिल रही हैं।कार्यकारी अधिकारी पर गलत तरीके से कालोनियों में प्लाटों को वैध करने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा कई मामलों में जेई व एमई जिनके नगरपरिषद जींद में आर्डर भी नहीं थे। उनके हस्ताक्षर करवाकर अप्रूवल के लिए मार्क किया गया, जोकि बाद में यह प्लाट तहसीलदार कार्यालय द्वारा जांच में सही नहीं मिले।
वर्जन
जेई और एमई स्तर के कार्यों को अधिकारियों की मिली भगत के चलते चतुर्थ और कौशल के कर्मियों से करवाया जा रहा है। उन्होंने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और नगरायुक्त को पत्र लिखा है। जिससे नगर परिषद में आमजन के कार्य आसानी से हो सकें, लेकिन अधिकारी इसको गंभीरता से नहीं ले रहे। जिसके चलते आए दिन गलत कार्य होने की शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन

डॉ. अनुराधा सैनी चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
वर्जन
नगरपरिषद कार्यालय में किसी भी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी से क्लेरिकल व अन्य कार्य नहीं करवाए जा रहे। सभी कर्मचारी अपनी सीटों पर काम करते हैं। किसी दिन जेई या एमई या फिर कोई अन्य अधिकारी छुट्टी पर होने के कारण लोगों को परेशानी न हो इसके लिए किसी कर्मचारी को कार्यभार दिया जाता है, जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत हैं।
विज्ञापन

सुशील भुक्कल कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद जींद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें