जींद। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रेखा ने नागरिक अस्पताल में स्थित सखी (वन स्टॉप) सेंटर का वीरवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत की तथा यहां महिलाओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल और नियमों की पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सेंटर में रखे रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने बताया कि 14 मई को जिला एवं उपमंडल स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालतें लगाई जाएंगी। चार मई को जिला स्तर पर, सात मई को सफीदों व 10 मई को नरवाना में प्री लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।