फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 33.62 लाख से नागरिक अस्पताल सफीदों का होगा कायाकल्प

Tue, 19 Nov 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल सफीदों का कायाकल्प करने की तैयारी है। अस्पताल की दीवारों तथा कमरों के अंदर की हालत काफी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल सफीदों के जीर्णोद्धार की योजना बनाई है। अस्पताल के जीर्णोद्धार पर 33 लाख 62 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा अस्पताल की सीवेज व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा।
नागरिक अस्पताल सफीदों 50 बेड का है। इसका भवन लगभग 20 साल पहले बना था। भवन को बने हुए काफी समय हो गया है, इसलिए अब यह कुछ स्थानों से कंडम होने लगा है। स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक ने नागरिक अस्पताल का अब जीर्णोद्धार करने की योजना बनाई है। इसके लिए 33 लाख 62 हजार रुपये का बजट अलॉट किया गया है। यह बजट अब पीडब्ल्यूडी के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। इस बजट से नागरिक अस्पताल की दीवारों की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा कुछ ओपीडी कक्षों की भी मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा इस पर रंग भी किया जाएगा। रिपेयर के बाद नागरिक अस्पताल सफीदों की बिल्डिंग चकाचक नजर आएगा। इससे अस्पताल में साफ-सफाई रखने में काफी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

सीवेज व्यवस्था भी होगी दुरुस्त
नागरिक अस्पताल सफीदों में इस बजट से गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। कई स्थानों पर गंदे पानी की निकासी की पाइपलाइन पुरानी होकर लीक हो रही है। इसके अलावा अस्पताल में जो पीने के पानी की व्यवस्था है, उसकी भी कई स्थानों पर मरम्मत की जरूरत है, इसलिए इस बजट से पुरानी पाइपलाइन को भी ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल सफीदों के जीर्णोद्धार के लिए बजट अलॉट किया गया है। जल्द ही नागरिक अस्पताल सफीदों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन, जींद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें