फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों को बाहर सामान नहीं रखने की चेतावनी

Thu, 03 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों से बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों से अब प्रशासन ने सख्ती से निपटने का फैसला लिया है। अगले सप्ताह से जिला प्रशासन ऐसे दुकानदारों का सामान जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू करेगी।
विज्ञापन


फिलहाल प्रशासन ने लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करवाकर दुकानदारों को सामान अंदर रखने की चेतावनी दी है। साथ ही सचेत किया है कि अगले सप्ताह से सामान भी जब्त किया जाएगा।

अतिक्रमण के चलते शहर के बाजारों से लेकर मुख्य मार्ग भी अवरुद्ध रहते हैं। इसके चलते रानी तालाब पर गुरुद्वारा की ओर, गोहाना रोड पर रेलवे रोड, नगर परिषद के सामने, घंटाघर चौक, देवीलाल चौक, एसडी स्कूल, सफीदों रोड रोहतक रोड तथा पटियाला चौक जैसे स्थानों पर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन


दरअसल दुकानदारों ने दुकानों के आगे पांच से दस फुट तक अतिक्रमण कर रखा है। रानी तालाब पर बने इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के संचालक यहां शोरूम के आगे दस फुट तक सामान रख देते हैं। इससे शहर के व्यस्ततम रास्तों में शुमार मेन बाजार के इस रोड पर दिन भर जाम रहता है।

डीसी की गाड़ी भी फंस चुकी है जाम में
कुछ दिन पहले पटियाला चौक पर एक कार्यक्रम से लौटते वक्त स्वयं डीसी विनय सिंह की गाड़ी भी जाम में फंस गई थी। दरअसल दुकानों के आगे सामान रखने से फुटपाथ समाप्त हो जाता है और लोगों को सड़क पर ही चलना पड़ता है। यह पैदल यात्रियों के लिए भी असुरक्षित है।

अपनी आदत बदलें लोग
दुकानदारों की आदत बन गई है कि वे सामान दुकान के आगे रख देते हैं। इससे दूसरे लोगों को काफी परेशानी होती है। शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। इसको रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अभी अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी जा रही है। इसके दो-चार दिन बाद सामान जब्त करने का अभियान चलाया जाएगा। -विनय सिंह डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें