फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर की सड़कें होंगी दुरुस्त, 17 करोड़ रुपये मंजूर

Tue, 27 Jun 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर के अंदर की सड़कें जल्द दुरुस्त होंगी। नगर परिषद के अधीन आने वाली तीन सड़कों को लोक निर्माण विभाग को स्थानांतरित किया गया है। अब लोक निर्माण विभाग इन सड़कों के निर्माण और जीर्णोद्धार को लेकर टेंडर लगाएगा। जल्द ही इन सड़कों निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।भाजपा विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने पीडब्ल्यूडी विभाग के चीफ इंजीनियर से मुलाकात की और शहर के अंदर की सड़कों के निर्माण को लेकर जवाब-तलब किया। विधायक ने निर्माण कार्य को लेकर जानकारी हासिल की। इसको लेकर 17 करोड़ की नई प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। कुल 25 करोड़ की राशि के टेंडर लगे थे और आठ करोड़ से सड़क निर्माण के कार्य शुरू हो चुके हैं। इनमें बतख चौक से नहर तक वाया सोमनाथ मंदिर, कश्मीरी ढाबा से नरवाना रोड वाया शहीद उधम सिंह चौक वाया अमरहेड़ी रोड, अपोलो रोड नरवाना रोड से रेलवे रोड शामिल है। इसके अलावा नरवाना-जींद-रोहतक रोड की मरम्मल भी शामिल है। देवीलाल चौक से रानी तालाब तक सड़क के निर्माण, दालमवाला अस्पताल से दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन वाया रोहतक रोड, पटियाला चौक से ईक्कस तक सडक़ का निर्माण तथा विस्तारीकरण शामिल है। टेेनरी मोड़ से ईक्कस, जेडी-7 अंडरपास से दिल्ली-भटिंडा रेलवे लाइन तक, देवीलाल चौक से रानी तालाब तक का जल्द कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन


वर्जन

शहर में सड़कों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग जल्द टेंडर लगाएगा। शहर के अंदर की सड़कों को लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर किया जा चुका है। उनका प्रयास है कि जल्द इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाए ताकि आमजन को आवागमन में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।- डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें