फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के लघु सचिवालय में बैठे टाईपिस्टों को नगराधीश ने उठाया

विज्ञापन
बिना लाइसेंस के टाइपिस्टों को उठाते नगराधीश होशियार सिंह। - फोटो : Jind
विज्ञापन
लघु सचिवालय में बिना लाइसेंस के बैठे टाइपिस्टों को नगराधीश होशियार सिंह ने भविष्य में नहीं बैठने की बात कहते हुए काम को बंद करवा दिया। नगराधीश होशियार सिंह ने लगभग पांच से छह टाइपिस्टों के पास जाकर उनके लाइसेंस की जांच की तो नहीं मिले। इस पर उन्होंने सामान उठाकर ले जाने की बात कही और कहा कि भविष्य में यहां पर बैठकर काम किया तो उनका सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय में बैठने के लिए ठेका छुड़वाया जाता है। इसके तहत ही बैठने का लाइसेंस मिलता है। अगर बिना लाइसेंस के कोई भी टाइपिस्ट लघु सचिवालय परिसर में बैठा मिला तो उसके सामान को जब्त करने के साथ उस पर जुर्माना लगाया जाएगा, ताकि जिन लोगों ने बैठने के लिए ठेका छुड़वाकर लाइसेंस बनवाया हुआ है उनका कार्य ठीक से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें