05जेएनडी37: रानी तालाब पर बना शौचालय। संवाद
जींद। रानी तालाब पर बने सार्वजनिक शौचालय में सुविधाएं नहीं देने के कारण नगर परिषद ने इसको हटवाने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है। यह शौचालय लगभग दस वर्ष पहले बना था। इसमें आज तक न तो पानी की व्यवस्था की गई और न ही मल निकासी की कोई व्यवस्था हुई। इसके कारण यह आमजन के लिए भी नहीं खोला गया।
नगरायुक्त ने जनवरी में लिखे इस पत्र में कहा कि पीडब्ल्यूडी ने ऐतिहासिक रानी तालाब मंदिर की हरित पट्टी में नेहरू पार्क के सामने एक शौचालय परिसर का निर्माण किया था। इसके निर्माण के बाद से शौचालय परिसर को प्रयोग के लिए न बनाकर आम जनता के उपयोग के लिए नहीं खोला। इसके अलावा, पानी की आपूर्ति और सीवरेज कनेक्शन भी अभी तक नहीं किया गया। इसके चलते राहगीर इसके बाहर पेशाब कर रहे हैं। इसके चलते सीवरेज का पानी पूरी हरित पट्टी में फैल गया है। इससे वहां की स्थिति बदहाल हो रही है। यहां पर ग्रीन बेल्ट में भी बदबू फेल रही है। इसको देखते हुए इस शौचालय को हटाया जाए, ताकि नगर परिषद शहर को स्वच्छ रख सके। रानी तालाब की सुंदरता व स्वच्छता को बनाए रखने के लिए यह शौचालय हटवाने की मांग की गई है।
बाक्स
नगर परिषद की तरफ से उनको पत्र मिला है। इसके लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शौचालय को तोड़ने के लिए विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद इसमें आगामी कार्रवाई होगी।
-राजकुमार नैन, एक्सईन पीडब्ल्यूडी जींद।