फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए नगर परिषद ने फील्ड में उतारा पूरा स्टाफ

विज्ञापन
परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : Jind
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए नगर परिषद ने वीरवार को पूरा स्टाफ फील्ड में उतार दिया। इसके चलते कार्यालय में काम के लिए आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। फिलहाल परिवार पहचान पत्र बनाने का काम पांच सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है सरकार ने परिवार पहचान पत्र के काम को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया है। इसके लिए पहले ही लोगों को फार्म बांटे जा चुके हैं। अब त्रुटियां ठीक करवाने के लिए हर वार्ड के लिए टीम फील्ड में उतारी गई है। इसके तहत मतदान केंद्रों पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने काम किया। इसके चलते नगर परिषद में जन्म-मृत्यु प्रमण पत्र, प्रॉपर्टी कर व अन्य कामों के लिए आने वाले लोग खाली हाथ लौटे।
शहर में हैं 30 हजार परिवार
जींद शहर में 30 हजार परिवारों के पहचान पत्र बनाए जाने हैं। इसके लिए फार्म पहले से ही बांटे जा चुके हैं और इनको भरवाकर वापस भी लिया गया है। अब लोगों को नामों या अन्य जानकारी में त्रुटियां ठीक करवाने का मौका दिया जा रहा है। जिन लोगों के फार्म वापस नहीं आ रहे, नगर परिषद के कर्मचारी फोन कर उनके सेंटर पर बुला रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार से परिवार पहचान पत्र का काम प्राथमिकता के आधार पर करवाने के निर्देश मिले हैं। इसके चलते सभी कर्मचारियों को फील्ड में उतारा गया है। इसके चलते कार्यालय में काम प्रभावित हो रहा है, लेकिन यदि कोई जरूरी काम के लिए आता है तो उसका काम करवाया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. एसके चौहान, कार्यकारी अधिकारी, जींद नगर परिषद।

परिवार पहचान पत्र के काम के चलते खाली पड़ा नगर परिषद कार्यालय।- फोटो : Jind

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें