फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नागरिक स्वयं पोर्टल पर भर सकेंगे विवरण : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय जनगणना 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल है। अब घर बैठे नागरिक स्वयं पोर्टल पर विवरण भर सकेंगे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन पोर्टल खुला रहेगा। नागरिक अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉग इन कर परिवार का विवरण स्वयं भर सकते हैं। इस पोर्टल पर कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे जिन्हें भरने में मात्र 15 से 20 मिनट का समय लगेगा। यह पोर्टल अंग्रेजी सहित 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है।
स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नागरिक को 11 अंकों की एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी। जब जनगणना कर्मी सत्यापन के लिए घर आएंगे तो नागरिकों को केवल यह आईडी साझा करनी होगी जिससे न तो दोबारा सवाल पूछे जाएंगे और न ही समय व्यर्थ होगा।
विज्ञापन

जो लोग ऑनलाइन सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे, उनके लिए प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल एप के जरिए डेटा एकत्र करेंगे। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में डिजिटल माध्यम का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि जनगणना को त्वरित, सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें