फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों के हित सर्वोपरि, ऊर्जा सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता : बड़ौली

विज्ञापन
24जेएनडी15: पिल्लूखेड़ा में मुख्यमंत्री की रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए प्रदेशाध्यक - फोटो : जसराना कस्बा में विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अ​भियान। स्रोत विभाग
विज्ञापन
चार अप्रैल को सफीदों में सीएम नायब सैनी करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के लिए नागरिकों के हित सर्वोपरि हैं। ऊर्जा सुरक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
मंगलवार को पिल्लूखेड़ा मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ौली ने बताया कि चार अप्रैल को सफीदों विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली आयोजित की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

बड़ौली ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और खाड़ी देशों में बने तनावपूर्ण माहौल पर कहा कि ऐसे समय में देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री ने संसद में देशवासियों, विशेषकर किसानों को आश्वस्त किया है कि किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है। साथ ही युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, वरिष्ठ भाजपा नेता विजयपाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजबीर सिंह रोहिला और राजकुमार कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें