फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआईए ने अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ युवक को किया काबू

Fri, 05 Jul 2024 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी39: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ ने अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि उनकी टीम पुरानी सब्जी मंडी मोड़ के नजदीक मौजूद थी। उप निरीक्षक अशोक कुमार को सूचना मिली कि विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी सोनू अवैध पिस्तौल लेकर जयंती देवी मंदिर के सामने मीट मार्केट की तरफ जाने वाले रोड के कोने पर पीपल के पेड़ के नीचे खड़ा है। सूचना पर टीम ने मौके पर जाकर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर की पिस्तौल और एक कारतूस मिला। आरोपी के खिलाफ शहर थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश करके जिला जेल जींद भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें