फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये और जेवरात चोरी

Fri, 05 Jul 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कालवा गांव में मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये व सोने के जेवरात चोरी करने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कालवा गांव निवासी रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जुलाई को उसकी मां की तबीयत खराब होने के कारण परिवार मकान के निचले हिस्से में एक कमरे में सो रहा था। रात में चोर मकान के ऊपर बने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये, बैग से सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पॉजेब व अन्य सामान चोरी कर लिए। चोरी का पता उस समय चला जब सुबह उनकी पत्नी कमरे में गई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें