फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संशो) सीआईए ने नशीली दवाओं के साथ पकड़ा झोलाछाप, घर से ही करता था सप्लाई

Sat, 26 Jul 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सीआईए नरवाना की टीम ने ढाकल गांव से झोलाछाप सतीश को नशीली और गर्भपात कराने वाली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके घर से 600 नशीली गोलियां, 28 एमटीपी किट और 1782 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। सदर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीआईए की टीम वीरवार शाम को नरवाना में थी। इस दौरान उसे सूचना मिली कि ढाकल गांव में एक झोलाछाप नशीली दवाएं बेचता है। उसके पास नशीले इंजेक्शन, गर्भ गिराने की एमटीपी किट और नशीली गोलियां भी हैं। टीम तुरंत आरोपी के मकान पर पहुंची।
सीआईए टीम के एईटीओ (आबकारी) सुमित नेहरा, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर गीता गोयल और डॉ. अजय श्योकंद की हाजिरी में आरोपी के घर की तलाशी ली गई। वहां से 600 एल्प्राजोलम गोली, 28 एमटीपी किट और 1782 ट्रॉमाडोल के इंजेक्शन बरामद हुए। टीम ने दवाएं रखने को लेकर मेडिकल सर्टिफिकेट मांगा तो वह नहीं दे सका।
विज्ञापन


गर्भपात व नींद के इंजेक्शन-गोली सीधे बेचने पर है रोक
गर्भपात के लिए इस्तेमाल होने वाली एमटीपी किट सीधे बेचने पर रोक है। सरकारी डॉक्टरों के लिखने पर ही इसे खरीदा जा सकता है। निजी अस्पतालों में भी इसे प्रयोग के अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। मेडिकल स्टोर को सीधे बेचने की मंजूरी नहीं है। नींद लाने वाली ट्रॉमाडोल व अल्प्राजोलम की गोलियां भी सीधे बेचने पर प्रतिबंध है। यह डॉक्टरों के पर्चे पर ही मिल सकती हैं। वजह इनका नशे के रूप में दुरुपयोग रोकना है।



झोलाछाप सतीश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे अदालत में पेश करके रिमांड पर लेंगे। पता करेंगे कि वह नशीली दवाएं कहां से लेकर आता और बेचता था।
विज्ञापन


-कुलदीप सिंह, सदर थाना प्रभारी, नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें