03जेएनडी16-विश्व ऑटिज्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्टाफ के साथ दिव्यांग बच्चे। स्रोत संस्थान
जींद। भिवानी रोड स्थित दर्पण रिहैबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर एवं स्पेशल स्कूल में शुक्रवार को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने पोस्टर मेकिंग के माध्यम से गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। वरिष्ठ साइकोलॉजिस्ट डॉ. दीपक ने कहा कि ऑटिज्म एक मस्तिष्क डिसऑर्डर है। इससे बच्चे के मस्तिष्क का विकास अवरुद्ध हो जाता है। ऑटिज्म डिसऑर्डर का सटीक कारण अभी अज्ञात है। चिकित्सा अनुसंधान से पता चलता है कि यह आनुवांशिक और पर्यावरणीय प्रभावों के संयोजन से विकसित होता है जो प्रारंभिक मस्तिष्क विकास को प्रभावित करते हैं। मौके पर डॉ.राजेश्वर, अर्चना, जयपाल, सुरेंद्र शर्मा, कोऑर्डिनेटर सोमलता, सहायक प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र सिंह, लेक्चरर, पूजा देवी, यशवंत कुमार, दीप्ति मौजूद रही। संवाद