फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बच्चे जन्मदिन पर अब पौधरोपण करेंगे

Fri, 13 Mar 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी06: जन्मदिन पर पौधरोपण करती हुई छात्रा और स्टाफ। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में युवा मंडल और राजकीय प्राथमिक पाठशाला हैबतपुर ने सराहनीय मिसाल पेश किया है।
विज्ञापन


मुहिम के तहत अब बच्चे जन्मदिन पर केक काटने की परंपरा के बजाय पौधरोपण करेंगे। छात्रा दिशा पुत्री रमेश कुमार के जन्मदिन पर स्कूल परिसर में फलदार पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर दिशा ने सहपाठियों के साथ प्रकृति रक्षा का संकल्प लिया। प्राचार्य अनीता ने कहा कि केक की खुशियां क्षणिक हैं जबकि एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और छाया प्रदान करेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें