08जेएनडी15-रामायण के पात्रों में बच्चों के साथ अध्यापकगण। स्रोत संस्थान
- फोटो : दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण करते नवागत जिला जज सुनील कुमार चतुर्थ।
नरवाना। निपुण हरियाणा मिशन के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बेलरखां में रामलीला का आयोजन किया। विद्यालय परिसर में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न पात्रों की भूमिकाएं निभाकर रामायण के आदर्शों को जीवंत कर दिया। बलजीत गोयत ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में मर्यादा, नैतिक मूल्यों और चरित्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत रोल प्ले जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने के कौशल को विकसित करने में सहायक होती हैं। इस अवसर पर रणवीर, प्रदीप जागलान, सलिंदर कुमार, नीरज कुमार, सुरेंद्र कुमार और पुष्पा सैनी भी मौजूद रहे। संवाद