फोटो 16जेएनडी19-संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्र
फोटो 16जेएनडी19 सैन भगत कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने तिरंगे को सलामी देकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वंदे मातरम् गायन के बाद हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेल्फी विद तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजकमल ने कहा कि पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करना ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने सभी से जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश की एकता के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संवाद