फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मॉडल संस्कृति स्कूल के बच्चों सुपर-100 में जिले में प्रथम

विज्ञापन
13जेएनडी17-सुपर-100 में विजेता बच्चों के साथ प्राचार्य डॉ. योगेंद्रपाल सिंह व अन्य स्टाफ । संवा
विज्ञापन
सफीदों। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने सुपर-100 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए जिले में पहला स्थान हासिल किया है। विद्यालय ने लगातार तीसरी बार यह उपलब्धि प्राप्त की है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में हर्ष, देव, देविका, वर्षा, रोहन, अमरजीत, सेजल और अरमान शामिल हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेंद्रपाल ने कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता अर्जित की है। उनकी यह सफलता पूरे सफीदों क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और यह सफलता स्कूल की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें