फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरनामपुरा के बच्चे जिलास्तर पर करेंगे नरवाना का प्रतिनिधित्व

Tue, 12 Aug 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी07-मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्टाफ के सदस्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
नरवाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना में आयोजित खंडस्तरीय अंडर 11 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय हरनामपुरा के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई विधाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन सात अगस्त से 11 अगस्त तक किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रंगारंग आयोजन हुआ। निर्णायक मंडल में जसबीर सिंह, सतीश और जॉनी ने भूमिका निभाई। हरनामपुरा की छात्राओं ने समूह नृत्य, एकल नृत्य, समूह गान और रागनी में पहला स्थान प्राप्त किया।
टीम इंचार्ज देवेंद्र मोर ने बताया कि बच्चों की इस सफलता में सलीम बादल (पीजीटी म्यूजिक) और ढोलक वादक पंकज का भी विशेष योगदान रहा। विद्यालय के मुख्याध्यापक अनंतपाल नैन ने कहा कि गत वर्ष भी हरनामपुरा की टीम ने जिलास्तर पर ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर नरवाना का गौरव बढ़ाया था।
विज्ञापन

अब ये छात्राएं दोबारा नरवाना खंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद और प्राचार्य जितेंद्र सैनी सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गांव पहुंचने पर सरपंच दिलबाग सिंह नैन, ग्राम पंचायत, एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों ने बच्चों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश, अजमेर ढुल, तमन्ना, विनोद, जसवीर और मोनिका भी मौजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें