एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना में पहली कक्षा के बच्चे को छुट्टी के बाद कक्षा में बंद करने के मामले में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने खंड शिक्षा अधिकारी और शहर थाना पुलिस से जवाब मांगा है। विभाग ने पत्र भेजकर पूछा है कि इस मामले में स्कूल के खिलाफ क्या कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि 20 जनवरी को आजाद नगर निवासी ईश्वर सिंह ने बताया था कि उसका बेटा एसडी कन्या महाविद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ता है। छुट्टी के बाद उसका भाई नरेश बच्चे को लेने स्कूल गया था। जब बच्चा स्कूल के गेट पर नहीं आया। उसने स्कूल के कर्मचारियों ने बात की तो उन्होंने कहा कि बच्चे को कोई और घर ले गया है। स्वयं स्कूल स्टाफ के साथ ऊपर के कमरे में गया तो और बच्चे को आवाज लगाई तो बच्चा कमरे के अंदर से बोला। नरेश ने कहा कि बच्चा बुरी तरह डरा व सहमा हुआ था। इस मामले में स्कूल की लापरवाही सामने आई थी।
वर्जन
इस मामले में पत्र भेजकर खंड शिक्षा अधिकारी और शहर थाना पुलिस से जवाब मांगा है कि स्कूल के खिलाफ क्या कार्रवाई की है। इस तरह की लापरवाही कहीं दूसरे स्कूल में न हो। इसके लेकर विभाग गंभीर है।
-सुजाता मल्हान, जिला बाल संरक्षण अधिकारी जींद