12जेएनडी25: नाबालिग की शादी रुकवाकर परिजनों को समझाती पुलिस टीम। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। बाल विवाह निषेध अधिकारी की सतर्कता से एक बालिका वधू बनने से बच गई। टीम ने नाबालिग की शादी रुकवाकर परिजनों को बालिग नहीं होने तक शादी न करने के लिए समझाया। सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम को अपराही मोहल्ला में नाबालिग लड़की की शादी करने की सूचना मिली थी। टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां पर सोनीपत से बरात के आने की जानकारी मिली। इस पर परिवार वालों से लड़की के जन्म से संबंधित कागजात मांगे गए तो पहले टालमटोल करने लगे, लेकिन बाद में शादी न होने की बात कही, लेकिन जब मौके पर अन्य मौजिज व्यक्तियों को बुलाया गया तो 2 घंटे बाद जो सबूत दिखाए गए उसमें लड़की की उम्र साढ़े 17 वर्ष मिली।
परिजनों ने बताया कि लड़की के माता-पिता अशिक्षित हैं। उनको किसी कानून की कोई जानकारी नहीं है। सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान ने परिजनों को समझाया कि लड़की नाबालिग है। उसके बालिग होने तक इंतजार करें। इसके बावजूद भी अगर आप शादी की तो सभी परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
12जेएनडी25: नाबालिग की शादी रुकवाकर परिजनों को समझाती पुलिस टीम। स्रोत पुलिस प्रशासन