फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की लोकप्रियता ने विपक्षियों का किया हताश : टेकराम

Mon, 16 Feb 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी06: बैठक में मौजूद टेकराम कंडेला और अन्य कार्यकर्ता। स्रोत पदा​​धिकारी
विज्ञापन
जींद। भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी टेकराम कंडेला ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बढ़ती लोकप्रियता ने कांग्रेस, इनेलो, आप और जेजेपी के नेताओं को हताश कर दिया है। आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कंडेला ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण जनता मुख्यमंत्री के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट है।
विज्ञापन

कंडेला ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के प्रयासों से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। जींद को चारों ओर हाईवे से जोड़ना और हैबतपुर में धन्ना भगत के नाम पर 19 मंजिला ऐतिहासिक इमारत का निर्माण सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने जानकारी दी कि कंडेला सीएचसी का टेंडर लग चुका है और जल्द ही निर्माण शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने केवल रैलियों के जरिए अपना निजी स्वार्थ साधा है और ये भ्रष्टाचार व परिवारवाद का पर्याय बन चुकी हैं। इस अवसर पर हजूरा सिंह कंडेला और नरेश रेढू आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें