फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदों में मुख्यमंत्री की विकास रैली चार अप्रैल को

Mon, 23 Mar 2026 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी10: सफीदों में चार अप्रैल को मुख्यमंत्री की विकास रैली को लेकर बैठक करते विधायक रामकुमा
विज्ञापन
जींद। सफीदों की नई अनाज मंडी में चार अप्रैल को विकास रैली का आयोजन किया जाएगा। इसे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामकुमार गौतम ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि रैली में मुख्यमंत्री सफीदों विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं और परियोजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें। विधायक ने सरपंचों और पार्षदों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं और मांगों को चिह्नित कर एक व्यवस्थित सूची तैयार करें।
इस सूची को रैली के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा ताकि क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रैली स्थल पर सफाई, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक कली राम पटवारी, जुलाना से भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन योगेश, चेयरमैन रोहतास शर्मा, चंद्र सैनी, भाजपा युवा जिला उपाध्यक्ष सक्षम भाटिया, सरपंच श्याम लाल शर्मा, विनोद कौशल, मनोनीत पार्षद हरीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें