जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि 18 फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उचाना की नई अनाज मंडी में करीब 103 करोड़ की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिसमें से 28 करोड़ 54 लाख सात हजार रुपये की लगात से तैयार तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। 74 करोड़ 76 लाख 77 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाली दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
डीसी ने बताया कि नरवाना के जल सेवा मंडल के अंतर्गत 22 करोड़ 31 लाख 74 हजार रुपये की लागत से सुदकैन डिस्ट्री के पुनर्वास कार्य का, खेल विभाग द्वारा तीन करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक उचाना के गांव डूमरखा कलां में मल्टीपरपज हॉल, दो करोड़ 70 लाख 33 हजार रुपये की लागत से गांव सुदकैन कलां में जलापूर्ति योजना के नवीनीकरण, उन्नयन तथा शेष वितरण पाइप लाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा 43 करोड़ 81 लाख 29 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव नगूरां में जलापूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा दूसरे वाटर वर्क्स के निर्माण कार्य, पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा 30 करोड़ 95 लाख 48 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के अंतर्गत गांव छात्तर में सीवरेज योजना लागू करने के कार्य की आधारशिला रखी जाएगी।