फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को नहीं मिल रही सुरक्षित सीट : दुष्यंत

Mon, 02 Sep 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद
विज्ञापन
उचाना । मुख्यमंत्री को सुरक्षित सीट नहीं मिल रही है। उनके चुनाव लड़ने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुबह कुछ और शाम को कोई और बयान देते हैं। सीएम नायब सिंह कभी नारायणगढ़ की ओर देख रहे हैं, तो कभी लाडवा की तरफ भाग रहे हैं। इतना ही नहीं करनाल न छोड़ने की भी बात कह रहे हैं। हालात बता रहे हैं कि उनको कोई सुरक्षित सीट नहीं मिल रही है। यह बात दुष्यंत चौटाला रविवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह उचाना से चुनाव लड़ेंगे और 5 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। दो अक्टूबर को उचाना में जजपा की बड़ी रैली होगी। रैली में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कई लोग कहते हैं कि एक सुरक्षित सीट ढूंढ लो। उन्होंने कहा कि मेरी सुरक्षा कोई करेगा तो उचाना करेगा। उचाना ने मोर्चा संभाल लिया है। पिछली बार 15 दिन मोर्चा संभाला था, तो प्रदेश में बदलाव ला दिया था। लोग तो आते-जाते रहेंगे। छोटे से लालच के लिए वर्षों के याराना गए, अच्छा हुआ मेरे दोस्त कुछ चेहरे पहचान गए शेयर से दुष्यंत ने जजपा छोड़ने वाले विधायकों एवं अन्य नेताओं पर कटाक्ष किया।
उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को लेकर कहा कि 5 सितंबर तक कांग्रेस की लिस्ट नहीं आई तो पूर्व सांसद बृजेंद्र का टिकट कट सकता है। टिकट कटवाने वाले इनकी बुआ के बेटे भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें