15जेएनडी15: नगूरां सरस्वती पब्लिक स्कूल के होनहार छात्रों के साथ प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्य। स्र
जींद। दसवीं के परीक्षा परिणामों में सरस्वती पब्लिक स्कूल, नगूरां के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्य डॉ. प्रदीप खटकड़ और प्रबंधक कुलदीप दलाल ने बताया कि इस वर्ष 92 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें चेतना और दीशा ने 500 में से 493 अंक प्राप्त कर विद्यालय और ब्लॉक का नाम रोशन किया। दीया 491, मानसी 488, आशु 486, अनिष्का 485 और कल्पना 484 ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल किए। 13 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक और 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक योग्यता साबित की। इस उपलब्धि पर स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित कर होनहारों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान गौरव, विकास दलाल और पवन शर्मा और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद