फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनएसएस छात्रों ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान

विज्ञापन
15जेएनडी06: एनएसएस एवं ईको क्लब के स्वयंसेवक साफ-सफाई करते हुए। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को एनएसएस एवं ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुका है और युवाओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करना चाहिए। अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों और स्टाफ सदस्यों ने कॉलेज परिसर के गोलपार्क, कैंटीन क्षेत्र और लाइब्रेरी पार्क में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी रीतू, भगवान दास, कमलेश, डॉ. वीरेन, डॉ. सविता और राजेंद्र उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें