फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नीम के पेड़ से तरल पदार्थ निकलना रासायनिक प्रक्रिया

Wed, 19 Feb 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी09-खरकभूरा गांव में नीम के पेड़ से निकल रहे सफेद तरल को लेकर जाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
उचाना। काफी दिनों से खरकभूरा गांव के जोहड़ पर करीब 20 साल पुराने नीम के पेड़ से सफेद तरल निकलना शुरू हो गया। लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो ग्रामीणों के बीच ये चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीण पेड़ से निकल रहे सफेद तरल को आस्था से जोड़ रहे हैं, जबकि जांच के लिए पहुंची टीम ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह किसी तरह के अंधविश्वास में नहीं पड़े।
विज्ञापन

जांच टीम ने सफेद तरल पदार्थ के सैंपल भी लिए। नीम का पेड़ कड़वा माना जाता है, लेकिन इस सफेद तरल को चखने के बाद ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से नारियल का पानी होता है, वैसा ये सफेद तरल है। प्रशासन ने गांव में मुनियादी कराकर ग्रामीणों से अपील की है कि जो सफेद तरल निकल रहा है, उसका इस्तेमाल नहीं करें। स्वास्थ्य, वन, पंचायत और जन स्वास्थ्य विभाग की टीम नीम के पेड़ से निकल रहे पानी के निरीक्षण के लिए पहुंची। स्वास्थ्य विभाग उचाना से टीम में शामिल एमपीएचडब्ल्यू विक्रम श्योकंद ने बताया कि यह एक रासायनिक प्रक्रिया है। चमत्कार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें